आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे बिखेरने आ रहे हैं ड्रीम गर्ल के रंग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 18 अगस्त 2023। इस साल की रोमांटिक कॉमेडी – ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फ़िल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह साफ है, क्योंकि दर्शक सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और फिल्म के ट्रेलर और जबरदस्त गानों पर अपनी खुब सारी प्रतिक्रियाओं के साथ बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  इस फ़िल्म में मल्टी टैलेंटेड आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे देश के कई शहरों जैसे इंदौर, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद और पुणे की यात्रा के साथ रंगों से भरे उत्सव की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  कहना गलत नहीं होगा कि यह यात्रा बेहद अलग और असाधारण होने जा रही है क्योंकि आयुष्मान जहां अलग अलग जगहों पर फिल्म के प्रमोशन्स का हिस्सा बनेंगे और अनन्या पांडे के साथ इंदौर में, मनजोत सिंह चंडीगढ़ में, एकता कपूर जयपुर में, परेश रावल अहमदाबाद में और अभिषेक बनर्जी के साथ पुणे में इसकी जिम्मेदारी उठाएंगे और जोरदार तरीके से फिल्म का प्रचार करते दिखाई देंगे।  इस पूरी लिस्ट को देखने के बाद समझा जा सकता है कि ड्रीम गर्ल के रंग बिरंगे मल्टी-सिटी टूर का उत्साह जोरो पर है। इस दौरान फिल्म के स्टार्स हर तरफ खुशियां बाटते हुए अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत भी करते नजर आएंगे। वह अलग-अलग शहरों में मनोरंजन, प्यार, गाने, ह्यूमर और ड्रामा का जश्न मनाएंगे, जो एक तरह से सभी के लिए ड्रीम गर्ल 2 की शानदार पेशकश का विस्तार है।

ड्रीम गर्ल के ढेर सारे रंगों के साथ आयुष्मान अपने एवरग्रीन चार्म से चारों तरफ प्यार बाटते के लिए तैयार हैं, साथ ही दर्शकों को पूरी टीम का उत्साह भी देखने को मिलने वाला है। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है।

Leave a Reply

Next Post

भारत का मेडिकल वैल्यू सेक्टर 2026 तक 13 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान: डॉ. मनसुख मांडविया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 18 अगस्त 2023। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज कहा कि भारत स्वास्थ्य सेवा की एक जन-केंद्रित मूल्य-आधारित प्रणाली बनाने की दिशा में काम कर रहा है। भारत के चिकित्सा मूल्य यात्रा क्षेत्र की क्षमता पर प्रकाश डालते […]

You May Like

एसआई भर्ती पर हाईकोर्ट का फैसला, मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को 90 दिन में नियुक्ति देने के आदेश....|....सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में गोली लगने से एक जवान घायल, रायपुर रेफर....|....कवर्धा में भीषण सड़क हादसा; 30 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, 15 लोगों की मौत, 8 घायल....|....वोट न डालने वालों पर बिफरे परेश रावल, कहा- ऐसे लोगों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए....|....जगदलपुर में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, टक्कर लगने से पुलिसकर्मी घायल: अस्पताल में तोड़ा दम....|....'अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश... दिल्ली मेट्रो में लिखी गईं धमकियां' भाजपा पर आप का बड़ा आरोप....|....धोनी के संन्यास लेने को लेकर आया सीएसके के अधिकारी का बयान....|....लोकसभा चुनाव 2024: अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर और अन्य सेलेब्स ने चरण 5 में डाला वोट....|....राजनाथ सिंह ने लखनऊ में परिजनों के साथ किया मतदान, बोले- 400 सीटें जीतेगा एनडीए....|....'अंतरिक्ष में इंसानों को भेजना और अंतरिक्ष स्टेशन बनाना हमारा लक्ष्य', इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का एलान